Greater Noida: ग्रेनो में हाईटेक उद्योगों के साथ बसेंगे तीन आवासीय कलस्टर
- sakshi choudhary
- 02 Dec, 2024
Greater Noida (IITGNL) में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप की नई डिजाइन तैयार की गई है, जिसमें तीन आवासीय कलस्टर विकसित करने की योजना है। इस टाउनशिप में बायोटेक और फ्लैटेड फैक्टरी उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 302 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली इस टाउनशिप में औद्योगिक सेटअप के साथ बिजनेस पैवेलियन, स्टार रेटेड होटल और खुदरा दुकानों को भी जगह मिलेगी। इसे बोड़ाकी और दादरी में प्रस्तावित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब से जोड़ा जाएगा। टाउनशिप में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, और चेनफेंग जैसी कंपनियां अपने प्लांट लगा रही हैं।
Greater Noida फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) और जमीन की कीमतें तय हो चुकी हैं। आवासीय क्षेत्र के लिए 13.65% और हरित क्षेत्र के लिए 15.40% भूमि आवंटित की जाएगी। ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।