Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और जेवर में बनेंगे दो नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
- sakshi choudhary
- 01 Dec, 2024
Greater Noida और जेवर में जल्द ही दो नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहे हैं। इसके लिए कवायदें तेज हो चुकी हैं। जिले में वर्तमान में केवल बिसाहड़ा में एक ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है। हालांकि, नोएडा में सेंटर खोलने की मांग को फिलहाल नजरअंदाज कर दिया गया है।
Greater Noida में सेंटर खोलने के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। इनमें से एक को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। वहीं, जेवर में दूसरा सेंटर खोलने की अनुमति मिल चुकी है और इसे अगले साल की शुरुआत तक शुरू कर दिया जाएगा। इन सेंटरों में वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और कैमरों की निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट होंगे। पास होने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। जिले में पहले से संचालित सेंटर पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिसमें मनमानी का आरोप लगाया गया है।