Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

IAS की सराहनीय पहल: एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ओएसडी अभिषेक पाठक के साथ शुक्रवार को सेक्टर अल्फा वन में चौपाल लगाकर सेक्टरवासियों की समस्याएं सुनीं। प्राधिकरण की तरफ़ से ये बेहद सराहनीय पहल है अगर इसी तरह अधिकारी समस्याएं जानने निवासियों के दुवार जाएंगे, तो आम जनमानस में बहूत ही सकारात्मक मेसेज जाएगा। 

निवासियों ने बताया कि सेक्टर में नालियां काफी पुरानी हो चुकी हैं। कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं उनको दुरुस्त कराया जाए। एसीईओ ने संबंधित वर्क सर्कल को नालियां रिपेयर करने की निर्देश दिए। अल्फा कमर्शियल बेल्ट में सड़के रिपेयर करने की मांग भी सेक्टरवासियों ने उठाई। 

एसीईओ बताया कि रोड रिपेयर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने परियोजना विभाग को सड़कें शीघ्र रिपेयर कराने और पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।  सेक्टर में चल रहे पीजी से निकलने वाले कूड़े को व्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने की मांग भी सेक्टरवासियों ने उठाई। एसीईओ ने स्वास्थ्य विभाग से इस समस्या को हल कराने की निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के आने का समय सभी सेक्टरवासियों को बताने के निर्देश दिए। पेड़ों की छंटाई की मांग भी सेक्टर वासियों ने उठाई।एसीईओ ने उद्यान विभाग को पेड़ों की छंटाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। सेक्टरवासियों की  मांग पर एसीईओ ने अशोक वाटिका पार्क के पास टॉयलेट बनाने के लिए जगह चिन्हित कराने की बात कही। सेक्टरवासियों ने सेक्टर की सभी स्ट्रीट लाइट जलने, पार्कों के रखरखाव और जलापूर्ति पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा व मनोज सचान, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीगण और सेक्टर के निवासी मौजूद रहे।