Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम, सोसाइटी में ट्रायल शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर लगाने का निर्णय लिया है। जल विभाग ने इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर- 1 स्थित वेलेंसिया होम्स और सेक्टर 10 स्थित अरिहंत सोसाइटी में वाटर मीटर लगाया गया है। एक माह तक ट्रायल चलेगा। ट्रायल सफल रहने पर इसे अन्य सोसाइटियों में भी लगाया जाएगा।

गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहा है। प्राधिकरण सिंचाई के लिए एसटीपी के पानी का इस्तेमाल कर रहा है। गंगाजल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं अब मीटर लगाकर पानी की बर्बादी रोकने के लिए कदम बढ़ाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पानी की बचत के लिए सभी बल्क वाटर यूजर्स (ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी) के यहां पानी के मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा में 300 से अधिक सोसाइटियां हैं। फिलहाल वेलेंसिया होम्स व अरिहंत सोसाइटी में यह अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर गया है। एक महीने के परीक्षण के बाद  इसे अन्य सोसायटियों में लगाने का निर्णय लिया जाएगा।

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ये मीटर बैटरी से चलेंगे। इसमें सिम कार्ड सेंसर लगा होगी, जिससे रियल टाइम डाटा प्राधिकरण को प्राप्त हो सकेगा, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसे डीआरडीओ और आईआईटी चेन्नई ने मिलकर तैयार किया है। धारा नाम की कंपनी इसे लगा रही है। इससे पानी के खर्च के हिसाब से बिल भी प्राप्त हो सकेगा। इससे लोग पानी जरूरत के हिसाब से खर्च करेंगे। पानी की बर्बादी रुकेगी। अभी एरिया के हिसाब से पानी का बिल जमा होता है। इससे पहले भी वाटर मीटर लगाने का प्लान बना, लेकिन मीटर को बिजली कहां से मिलेगी, यह परेशानी सामने आ रही थी। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से पानी की बचत करने की अपील की है।