Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

औद्योगिक क्षेत्र में आग: तीन की मौत, कंपनियों की होगी जांच

top-news

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में एक सोफे बनाने वाली कंपनी में मंगलवार को आग लगने से तीन कर्मियों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि कंपनी के पास फायर एनओसी नहीं थी। इस पर जिला प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट तलब की है और कंपनी को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जिसमें उप निदेशक कारखाना और सीएफओ शामिल हैं। यह समिति औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सभी कंपनियों के फायर सिस्टम की जांच करेगी और साप्ताहिक रिपोर्ट सौंपेगी।

बिना फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों के काम करवाने पर फैक्टरी मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही हैं, जो गंभीर हादसों का कारण बन सकती हैं। प्रशासन ने इन कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।