Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा के चार पार्क जल्द बनेंगे खास, पांच कंपनियों ने थीम आधारित डिजाइन का प्रस्तुतिकरण दिया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के चार बड़े पार्कों को जल्द ही खास तरीके से थीम बनाकर विकसित किया जाएगा। ये चार पार्क सिटी पार्क (सम्राट मिहिरभोज पार्क), चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेदा पार्क और डी पार्क हैं। बृहस्पतिवार को पांच कंपनियों ने इन पार्कों के लिए प्रस्तुतिकरण दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि शहर में थीम आधारित कुछ अच्छे पार्क विकसित किए जाएं। इसके लिए फिलहाल चार पार्क (सिटी पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेद पार्क और डी पार्क) चिंहित किए गए हैं। सिटी पार्क और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क को एक खास थीम पर बनाने की योजना है। इन दोनों ही पार्कों में रोजाना बड़ी तादात में लोग सैर-सपाटा के लिए आते हैं। उनको बड़ी सौगात मिल जाएगी। वहीं ओमीक्रॉन वन में चिल्ड्रेन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और रोजा याकूबपुर के पास आयुर्वेद पार्क बनाया जाएगा, जिसमें भारत देश की पुरानी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से जुड़े तमाम पहलुओं को उकेरा जाएगा। 

इस प्रोजेक्ट को अमली-जामा पहनाने के लिए सीईओ के निर्देश पर एक कमेटी एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बनाई गई, जिसमें एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह भी बतौर सदस्य शामिल हैं। हाल ही में प्राधिकरण के उद्यान विभाग की एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाल कर इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगा था। इन कंपनियों की तरफ से बृहस्पतिवार को एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। इन कंपनियों की तरफ से काफी आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत की गई है। प्राधिकरण अब इन कंपनियों के प्रस्तुतिकरण के आधार पर डिजाइन और दरें तय कर बिड डॉक्यूमेंट बनाकर टेंडर निकालेगा। चयनित कंपनियां इन पार्कों को नई थीम पर विकसित करेंगी। इससे ग्रेटर नोएडावासियों को थीम पार्क का तोहफा जल्द मिलने की उम्मीद है। 

बृहस्पतिवार को प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, महाप्रबंधक नियोजन लीनू सहगल,  महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके सिंह, प्रभारी उद्यान नथौली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास और सहायक मैनेजर गौरव बघेल सहित तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।