Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे
● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा
● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार
● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
नोएडा प्राधिकरण में कड़ी कार्रवाई, जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, सीनियर अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश
- sakshi choudhary
- 28 Nov, 2024
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कड़ा कदम उठाते हुए जूनियर इंजीनियर अनेक सिंह कीर को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा मैनेजर शिव शक्ति जायसवाल और सीनियर मैनेजर प्रदीप कुमार के निलंबन की सिफारिश शासन को भेजी गई है।
यह कार्रवाई 2023-24 के वित्तीय वर्ष के दौरान सेक्टर-142 से 144 तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर विद्युत कार्य में हुए वित्तीय अनियमितताओं के कारण की गई। जांच में पाया गया कि कार्य के लिए बिना लेआउट प्लान और आवश्यकता से अधिक सामग्री खरीदकर प्राधिकरण को 1.40 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही कार्य प्रगति केवल 40% होने के बावजूद 45% भुगतान कर दिया गया। सीईओ के आदेश से प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।