Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे
● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा
● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार
● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
नोएडा प्राधिकरण ने महर्षि आश्रम से ली जमीन बेची, उच्चस्तरीय जांच शुरू
- sakshi choudhary
- 28 Nov, 2024
नोएडा प्राधिकरण ने महर्षि महेश योगी आश्रम से सीलिंग कानून का हवाला देकर कब्जे में ली गई जमीन को अन्य संस्थाओं को बेच दिया। इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब शासन ने दिसंबर 2022 में ऐसे मामलों में जमीन लौटाने का आदेश जारी किया। आश्रम से जुड़ी संस्थाओं को दी गई 21.57 हेक्टेयर जमीन में से 7 हेक्टेयर भूमि बेच दी गई, जिस पर निर्माण भी हो चुका है।
प्राधिकरण द्वारा यह जानकारी फाइलों में दर्ज नहीं की गई, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई। इस गड़बड़ी के कारण अब उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जांच के दायरे में कई अफसर शामिल हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। महर्षि आश्रम की जिन 11 संस्थाओं को जमीन लौटाई गई थी, उनमें से केवल 11 हेक्टेयर जमीन ही विवाद रहित पाई गई। मामला शासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।