Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे
● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा
● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार
● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
Greater Noida: अवैध फैक्ट्री में आग से तीन की मौत, प्राधिकरण की लापरवाही उजागर
- sakshi choudhary
- 28 Nov, 2024
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में मंगलवार सुबह सोफे बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से तीन कर्मियों की जलकर मौत हो गई। आग एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण लगी। फैक्ट्री का मुख्य हिस्सा खाली था, लेकिन ओपन और पार्किंग एरिया को किराए पर लेकर तकी हसन द्वारा सोफे बनाने का काम किया जा रहा था।
प्राधिकरण के नियमों के अनुसार पार्किंग और ओपन एरिया में व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं, फिर भी यहां अवैध तरीके से काम जारी था। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक तकी हसन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस अवैध गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी।