गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ दो दिवसीय ‘ अन्वेषण 2024’ छात्र अनुसंधान सम्मेलन
- sakshi choudhary
- 27 Nov, 2024
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में ‘अन्वेषण 2024’ छात्र अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 45 से अधिक विश्वविद्यालयों के 1400 छात्रों ने हिस्सा लिया और नवाचार, शोध और सहयोग के क्षेत्र में अपनी रुचि और ज्ञान का विस्तार किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अनुसरण करने की प्रेरणा दी, जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने संविधान दिवस की स्मृति में डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान का उल्लेख किया। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अनुसंधान की भूमिका को रेखांकित करते हुए जलवायु परिवर्तन के समाधान के लिए शोध की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य वक्ताओं ने विज्ञान और तकनीक में नवाचार को प्रोत्साहित करने और सहयोग की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।