Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Health: सोनम कपूर ने किशोरावस्था में झेली पीसीओएस की समस्या, जानें इसके लक्षण और उपचार

top-news

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने किशोरावस्था के कठिन समय का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) की समस्या थी, जिसने उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित किया। सोनम ने बताया कि इस बीमारी के कारण उनके चेहरे पर अत्यधिक बाल आ गए थे, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, “अनिल कपूर की बेटी है, इसलिए इसके भी ज्यादा बाल हैं।” 16 साल की उम्र में हार्मोनल असंतुलन और मोटापे के कारण उन्हें आत्मसम्मान की समस्याओं से भी जूझना पड़ा। उन्होंने बताया, “यह वह उम्र होती है जब आपको सबसे सुंदर महसूस करना चाहिए, लेकिन मेरे चेहरे पर मुंहासे और बालों की समस्या थी। समय के साथ लक्षणों में सुधार हुआ, लेकिन मानसिक आघात लंबे समय तक रहा।”

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के बारे में जानिए

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) प्रजनन आयु की महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। इसके लक्षणों में मासिक धर्म का अनियमित होना, चेहरे और शरीर पर अत्यधिक बाल, मुंहासे, और गंजापन शामिल हैं। यह समस्या मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में अधिक गंभीर हो सकती है।

पीसीओएस के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, पीसीओएस के कारणों में आनुवंशिक प्रवृत्ति, इंसुलिन रेजिस्टेंस, और मोटापा मुख्य भूमिका निभाते हैं। इससे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।

पीसीओएस का उपचार

इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल में सुधार और दवाओं से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। लो-कैलोरी डाइट और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखना आवश्यक है, ताकि हार्मोनल असंतुलन और जटिलताओं से बचा जा सके।