Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

संविधान दिवस पर चर्चा की मांग, विपक्ष ने अध्यक्ष को लिखा पत्र

top-news

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सेंट्रल हॉल में दिए गए अभिभाषण के बाद विपक्ष ने इस पर संसद में चर्चा की मांग उठाई है। डीएमके सांसद टीआर बालू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संविधान पर दो दिनों तक बहस कराने की मांग की है। खरगे ने कहा कि संविधान की अच्छी बातों पर चर्चा होनी चाहिए और आज की चुनौतियों पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि इसके लिए समय आवंटित किया जाए। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बताया कि बीआर आंबेडकर की 125वीं जयंती और भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर भी संसद में बहस हुई थी।

डीएमके सांसद टीआर बालू ने अपने पत्र में कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में संविधान के समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष पहलुओं का उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने इसे मौजूदा सत्र में चर्चा के एजेंडे में शामिल करने की मांग की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या इसका अक्षरश: पालन हो रहा है। उन्होंने बढ़ती वैमनस्यता को राष्ट्र के लिए खतरा बताया। विपक्षी नेताओं ने इस चर्चा को जनता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।