Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूरों की मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना साइट-4 स्थित फैक्ट्री नंबर 4जी की है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुलफाम (23), निवासी मथुरा; मजहर आलम (29), निवासी कटिहार, बिहार; और दिलशाद (24), निवासी अररिया, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दमकल विभाग की तत्पर कार्रवाई ने आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ शुरू कर दी है।