Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा के जीआईपी मॉल में 25 लाख की चोरी, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

top-news

नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के रिलायंस स्मार्ट बाजार में 25 लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। बाजार के सहायक मैनेजर अमित कुमार की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मैनेजर के अनुसार, बीते कुछ महीनों से बाजार में महंगे सामान चोरी हो रहे थे, जिसकी जानकारी ऑडिट के दौरान मिली। जांच में पाया गया कि 1 जुलाई 2024 से 18 नवंबर 2024 के बीच घी के डिब्बे, बादाम, काजू, बटर, क्रीम, लोशन, कपड़े और अन्य कीमती सामान गायब हो गए।

जीआईपी मॉल को बेहद सुरक्षित माना जाता है, जहां सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्डों का पुख्ता इंतजाम है। चोरी हुए माल की सूची और साक्ष्य पुलिस को सौंपे गए हैं, लेकिन इतनी बड़ी चोरी सुरक्षा तंत्र की खामियों को उजागर करती है। रिलायंस स्मार्ट बाजार में ग्राहकों के सामान की खरीदारी के बाद जांच की जाती है। इसके बावजूद चोरी का होना चौंकाने वाला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। यह घटना मॉल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।