Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर कोहरे में घटेगी गति सीमा, दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

top-news

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर कोहरे के दौरान वाहनों की गति सीमा घटाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह व्यवस्था दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लागू की जाएगी और फरवरी तक जारी रहेगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर से कोहरे की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों (चार पहिया) के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी।

एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 50 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटे निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा, मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2, 3, 6 और डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) रोड पर भी गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे की जाएगी। नई गति सीमा लागू होने के बाद ओवरस्पीडिंग के चालान संशोधित गति सीमा के अनुसार काटे जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात को सुरक्षित बनाना है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से इन नियमों का पालन करने की अपील की है।