Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Maharashtra Election Result 2024: भाजपा की बड़ी जीत पर राज्यभर में जश्न, फडणवीस बने जश्न का केंद्र

top-news

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा 133 सीटों पर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 56 सीटों पर, और अजीत पवार की एनसीपी 41 सीटों पर आगे है। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) 10 सीटों पर, कांग्रेस 16 सीटों पर, और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर आगे है।

इस जीत के बाद राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर एक अनोखे अंदाज में पार्टी नेता मोहित कंबोज ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोद में उठाकर बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भी इसी अंदाज में बधाई दी। महायुति की जीत का श्रेय एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, और अजीत पवार के नेतृत्व को दिया जा रहा है। इस गठबंधन ने विपक्षी एमवीए को पीछे छोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। भाजपा की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह की लहर है।