Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: महापंचायत की तैयारी, 10% भूखंड और बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने 25 नवंबर को होने वाली महापंचायत में किसान आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस महापंचायत में दस से अधिक किसान संगठन और प्रदेश के बड़े नेता, जिनमें राकेश टिकैत भी शामिल हैं, भाग लेंगे। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्रों में प्रभावित किसानों को 10% भूखंड, 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा और नए जमीन अधिग्रहण कानून का लाभ दिलाना है।

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि दादरी के चिटहेरा गांव में किसान संगठनों ने सामूहिक सभा कर किसानों को संबोधित किया। सभा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, मीडिया प्रभारी राजीव मालिक, भाकियू जिलाध्यक्ष श्यामवीर नागर, जयकिशन नागर, भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, किसान सभा के जगवीर नंबरदार और अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।

नेताओं ने किसानों को सुबह 7 से 10 बजे तक अपने गांवों में जनजागरण अभियान चलाने और फिर 11 से 4 बजे तक संयुक्त प्रचार में भाग लेने की सलाह दी। इसके बाद शाम को गांव लौटकर आंदोलन के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।