Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

न्यू आगरा अर्बन सेंटर का विकास, यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विस्तारित योजना

top-news

यमुना प्राधिकरण द्वारा न्यू आगरा अर्बन सेंटर के विकास के लिए योजना तैयार की जा रही है, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकास कार्य होंगे। इसके लिए पहले चरण में इलाके का विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें आबादी, हाइटेंशन लाइन, और राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, न्यू आगरा अर्बन सेंटर में पहले हाथरस जिले के 80 प्रतिशत गांवों को शामिल किया गया था, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि आगरा जिले के अधिसूचित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना को एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकसित किया जाए, जिससे अवैध निर्माण पर रोक लग सके और शहर के विस्तार में कोई रुकावट न आए।

मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी ट्रैक्ट वेल स्काई ग्रुप को दी गई है, जो क्षेत्र के 10,500 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य करेगा। भौतिक सर्वेक्षण के बाद मास्टर प्लान का ड्राफ्ट एक महीने में तैयार कर लिया जाएगा, जिससे आगरा और हाथरस को नए विकास की दिशा मिलेगी।