Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 400 के पार

top-news

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार और बवाना जैसे इलाकों में AQI 411 तक पहुंच गया, जबकि जहांगीरपुरी में यह 428 तक दर्ज किया गया।

राजधानी के मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आठ दिनों के बाद गुरुवार को हवा फिर से बेहद खराब स्थिति में आ गई। सीपीसीबी के डेटा के अनुसार, मुंडका में 402, सोनिया विहार में 401, और द्वारका सेक्टर 8 में 382 AQI दर्ज किया गया।

डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदूषण में परिवहन का योगदान 17.757%, पराली जलाने का 17.372%, और कूड़ा जलाने का 1.621% है। विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार तक यह स्थिति बनी रह सकती है और AQI 300 से ऊपर रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। AQI के मानकों के अनुसार, 401 से 450 के बीच की स्थिति गंभीर और 450 से ऊपर बेहद गंभीर मानी जाती है।