Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

गौतम अदाणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

top-news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “यह साफ हो गया है कि अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। मुझे हैरानी है कि अदाणी अभी भी आजाद घूम रहे हैं, जबकि विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।”

राहुल गांधी ने अदाणी पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि अदाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गहरी साठगांठ है। उन्होंने कहा, “मोदी-अदाणी एक हैं, इसलिए अदाणी सुरक्षित हैं। मैं जानता हूं कि गौतम अदाणी की गिरफ्तारी नहीं होगी।” राहुल गांधी ने इस मुद्दे को आगामी संसद सत्र में जोर-शोर से उठाने की बात कही। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच को हटाने की मांग की और आरोप लगाया कि वह अदाणी समूह को बचाने का काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी के कारण भारतीय रिटेल निवेशकों के निवेश पर खतरा मंडरा रहा है।