Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida-Greater Noida: वायु प्रदूषण से बिल्डर प्रोजेक्ट्स पर संकट, निर्माण कार्य ठप

top-news

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डर प्रोजेक्टों पर वायु प्रदूषण का सीधा असर दिख रहा है। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के लागू होने से 100 से अधिक निर्माण परियोजनाओं पर काम बंद कर दिया गया है। स्थिति बिगड़ती देख श्रमिक अब अपने गांवों की ओर लौटने लगे हैं। बिल्डरों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य 15 दिनों तक बंद रहा, तो परियोजनाओं के पूरा होने में दो महीने की देरी हो सकती है। इसका सीधा प्रभाव करीब एक लाख खरीदारों पर पड़ेगा। इस बीच, क्रेडाई एनसीआर ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र लिखकर धूल रहित निर्माण कार्य की अनुमति मांगी है।

आयोग के नियमों को लेकर बिल्डरों में असमंजस है। बिल्डरों का दावा है कि शटरिंग जैसे प्रदूषण रहित कार्यों पर रोक का आदेश नहीं है, लेकिन स्थानीय प्राधिकरण और यूपीपीसीबी की टीमें सभी प्रकार के कार्य बंद करा रही हैं। बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। क्रेडाई एनसीआर के संयुक्त सचिव निखिल हवेलिया ने मांग की है कि ऐसे निर्माण कार्यों की अनुमति दी जाए जो मिट्टी या धूल नहीं उड़ाते।