Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर

Greater Noida: यमुना प्राधिकरण में प्रशासनिक बदलाव, एसीईओ श्रुति ने संभाला सीईओ का कार्यभार

top-news

यमुना प्राधिकरण में प्रशासनिक बदलाव के तहत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से लंबी छुट्टी ली है। उनकी अनुपस्थिति में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्रुति को सीईओ का कार्यभार सौंपा गया है। श्रुति ने प्राधिकरण की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाल ली है और उनके सुचारु संचालन व समयबद्ध पूर्णता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यमुना प्राधिकरण वर्तमान में कई अहम परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिनमें नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी और औद्योगिक पार्क शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रुति के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी और इन बदलावों का किसी भी परियोजना पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। श्रुति 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव रखती हैं। इससे पहले वह नोएडा अथॉरिटी में एसीईओ और बलरामपुर व फतेहपुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से यमुना प्राधिकरण की परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *