Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए परियोजनाओं में तेजी

top-news

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। किसान चौक पर अंडरपास, एलजी गोलचक्कर से नई सड़क निर्माण और मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने के प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि मार्च 2024 तक इन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और दिल्ली, नोएडा सहित पूरे एनसीआर तक आवागमन सुगम होगा।

ग्रेनो अथॉरिटी के अनुसार, तिलपता गोलचक्कर के पास 130 मीटर सड़क के विवादित हिस्से को लेकर 15 साल पुराना विवाद सुलझ गया है। इसके पूरा होने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच आवागमन आसान होगा। इसके साथ ही, नॉलेज पार्क-3 से हरनंदी पुश्ता तक 250 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है, जिससे यातायात में और सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, गौड़ सिटी गोलचक्कर से सिरसा तक 17 किमी लंबा बस वे मार्च तक तैयार होने की उम्मीद है। इस पर 500 ई-बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें 50 बसें सीधे एयरपोर्ट तक जाएंगी। वहीं, शाहबेरी गोलचक्कर पर जाम कम करने के लिए यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई है।