Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-4 लागू, नोएडा-ग्रेनो में प्रतिबंधित वाहन नहीं होंगे प्रवेश

top-news

वायु गुणवत्ता में हो रहे खतरनाक प्रदूषण के मद्देनजर वायु प्रबंधन गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की चौथी स्टेज लागू कर दी है। यह नियम आज सुबह 8 बजे से नोएडा और ग्रेनो में भी प्रभावी हो गया है। इसके तहत बीएस-3 और बीएस-4 डीजल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, और इन वाहनों को सीमा पर रोका जाएगा। साथ ही, कंपनियों में भी अब डीजल वाहनों का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा, केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की अनुमति होगी।

इसके अलावा, ग्रेप-4 के तहत स्कूलों को बंद करने का निर्णय एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आधार पर लिया गया है। कक्षा 10 और 12 के छात्रों को छोड़कर अन्य स्कूलों को बंद किया जाएगा। निर्माण कार्यों पर पहले से ही ग्रेप-3 के तहत रोक लागू है। गौतमबुद्ध नगर के गोल्डन बैंडे प्रोजेक्ट पर देर रात छापे के दौरान निर्माण कार्य बंद कराया गया और बिल्डर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।