Greater Noida: सेक्टर डेल्टा 2 में नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 1 दिसंबर को मतदान होगा
- sakshi choudhary
- 17 Nov, 2024
आज चुनाव कमेटी द्वारा सेक्टर डेल्टा 2 में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दो पैनलों ने विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए बॉबी भाटी और शैलेश भाटी ने नामांकन किया, जबकि महासचिव पद के लिए आलोक नागर और मनीष भाटी ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। उपाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र सिंह और मुकेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष पद के लिए वी के अग्रवाल और बृजमोहन शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। सहसचिव पद के लिए श्रीमती सुनीता चौधरी और राजकुमार भाटी ने अपनी उम्मीदवारी जताई।

चुनाव कमेटी के अध्यक्ष और जिला बार के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश भाटी ने बताया कि दोनों पैनलों ने पांच-पांच पदों पर नामांकन किया है। कल सभी नामांकनों की जांच की जाएगी, और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि भी कल है। इसके बाद 1 दिसंबर को मतदान होगा। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य उमेश भाटी, नवीन शर्मा, राज सिंह मावी, बंसल जी, तिलक भाटी, महेंद्र उपाध्याय, अनिल भाटी, बिरजेश भाटी, रिंकु भाटी, रविंद्र भाटी बोडाकी, रविंद्र भाटी मकोड़ा और महेश नागर सहित कई लोग उपस्थित रहे।