Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: किसान चौक पर अंडरपास निर्माण की तैयारी जोरों पर

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से राहत दिलाने के लिए किसान चौक पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है। 760 मीटर लंबा और 30 मीटर से अधिक चौड़ा यह अंडरपास लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण शुरू करने से पहले यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वहां अस्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं। शाहबेरी गोलचक्कर का डिज़ाइन बदलकर उसका आकार छोटा किया गया है, ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सके। इसके अलावा, नए यू-टर्न शुरू किए गए हैं और गोलचक्कर के दोनों छोर काटे गए हैं।

परियोजना की राह में 800 पेड़ों को शिफ्ट करने और 200 से अधिक पेड़ों को काटने की आवश्यकता है, जिसके लिए प्राधिकरण को वन विभाग से अनुमति मिल गई है। इन पेड़ों को सेक्टर-2 और 3 के पार्कों में स्थानांतरित किया जाएगा। महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह के अनुसार, इस महीने अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यातायात को डायवर्ट करते हुए बिसरख की तरफ 60 मीटर रोड पर सबसे पहले काम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।