Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ट्रेड फेयर में ग्रेनो प्राधिकरण के स्टाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व व्यापार मेले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी उत्तर प्रदेश पवेलियन में अपना स्टॉल लगाया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल पर पहुंचे। वहां से एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत यूपी पवेलियन में लगे स्टाल की तरफ गए।  मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के स्टॉल में प्रदर्शित परियोजनाओं का अवलोकन किया। उनके साथ प्रमुख सचिव आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी गण भी रहे। 

यूपी पवेलियन का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने  संबोधन में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद एक योजना के अंतर्गत आने वाले उत्पादों को यूपी ट्रेड फेयर से वैश्विक पहचान मिली है। हाल ही में संपन्न यूपी ट्रेड फेयर में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का आर्डर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के यूपी पवेलियन में भी हथकरघा उद्योग को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिला है। बता दें, कि दो हफ्ते तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में लगे स्टाल में प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा की सभी बड़ी परियोजनाएं प्रदर्शित की गई हैं।  ग्रेटर नोएडा के स्टॉल पर आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है।