Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Health: रोजाना पैदल चलने से मिल सकते हैं बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

top-news

आजकल फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें नियमित रूप से पैदल चलना एक प्रभावी उपाय है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना 10,000 कदम चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी के बराबर होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, वजन घटाने में सहायता मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।

हालांकि, यदि आप पैदल चलने की शुरुआत कर रहे हैं या नियमित रूप से सक्रिय नहीं हैं, तो पहले ही दिन 10,000 कदम का लक्ष्य न रखें। शुरुआत में 5,000 से 7,000 कदम चलकर धीरे-धीरे इसे बढ़ाना चाहिए। वहीं, बुजुर्गों के लिए 4,000 से 6,000 कदम चलना उचित होता है, ताकि उनकी शारीरिक क्षमता पर अधिक दबाव न पड़े।वजन घटाने के इच्छुक लोगों को 12,000 से 15,000 कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए। सुबह 30 मिनट की वाॅक और भोजन के बाद 15-30 मिनट टहलने से सक्रियता में वृद्धि होती है, जो वजन घटाने में सहायक साबित होती है।