Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना लाइसेंस पार्टी में शराब परोसने पर होगी कड़ी कार्रवाई

top-news

नववर्ष और शादी समारोह के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना लाइसेंस शराब परोसना आयोजकों के लिए भारी पड़ सकता है। आबकारी विभाग ने इस संबंध में सभी बैंक्वेट हॉल, आरडब्ल्यूए, एओए, फार्म हाउस और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पार्टी में शराब परोसने से पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य है, अन्यथा जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

लाइसेंस फीस 11,000 रुपये तय की गई है, जो एक दिन के लिए मान्य होगा और इसके तहत रात 12 बजे तक शराब परोसी जा सकेगी। यदि पार्टी 12 बजे के बाद जारी रखनी है तो जिलाधिकारी स्तर से विशेष अनुमति लेनी होगी, जो केवल एक घंटे के लिए अतिरिक्त समय देगी। अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस शराब परोसने पर नजर रखने के लिए सात टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी अन्य राज्य की शराब परोसना भी प्रतिबंधित है। जल्द ही शहर में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर इस नियम के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।