Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: दनकौर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन अपराधी किए गिरफ्तार

top-news

दनकौर थाना पुलिस ने मारपीट के एक गंभीर मामले में तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान भारत भाटी, अमित कुमार और दुष्यंत बैसला के रूप में हुई है। रविवार को थाना दादरी क्षेत्र के रिठोडी गांव में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक थार गाड़ी, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो तमंचे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पहले से छापेमारी चल रही थी, जिसके तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। यह मामला 3 अक्टूबर 2024 का है, जब वादी ने दनकौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वादी अपने साथी के साथ फरीदाबाद से गौतमबुद्धनगर जा रहे थे, तभी अटटा गुजरान के पास उनकी गाड़ी को दूसरी थार गाड़ी ने रोक लिया और हमला किया। हमले में वादी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।