Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Health: भारत में नमक का अत्यधिक सेवन, स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

top-news

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अधिकांश लोग डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित मात्रा से दोगुना नमक खा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 4-5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए, जो लगभग एक चम्मच के बराबर है। लेकिन भारत में औसतन लोग 11 ग्राम से अधिक नमक खा रहे हैं।

अत्यधिक नमक के सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, किडनी की समस्याएं, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, हर चार में से एक व्यक्ति हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का शिकार हो सकता है, जो हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नमक केवल भोजन में ही नहीं, बल्कि प्रोसेस्ड फूड्स और स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन में भी छिपा रहता है। अगर आप अक्सर पेट में सूजन, अत्यधिक प्यास, या पैरों में सूजन महसूस करते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आप अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं।