Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: पतंजलि हर्बल और फूड पार्क के भूखंडों के आवंटन के लिए कमेटी गठित

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-24 में स्थित पतंजलि हर्बल पार्क और पतंजलि फूड पार्क के 20 फीसदी भूखंडों के आवंटन के लिए एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी का नेतृत्व यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह करेंगे। कमेटी आवेदनों की मॉनीटरिंग करेगी और भूखंडों के आवंटन प्रक्रिया को तय करेगी।

यह भूखंड केवल फूड प्रोसेसिंग और संबंधित यूनिट्स लगाने के लिए आवंटित किए जाएंगे। 2017 में यीडा ने पतंजलि फूड पार्क के लिए 300 एकड़ और हर्बल पार्क के लिए 130 एकड़ जमीन आवंटित की थी। हालांकि, सात साल की तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हो पाया, जिसके कारण आवंटी ने समय विस्तार की मांग की। कोविड-19 महामारी के कारण हुई देरी को लेकर आवंटी ने सरकार से दो साल का समय विस्तार लिया। अब यीडा ने दो साल का अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए भूखंडों की लीज प्रक्रिया को फिर से तैयार करने का निर्णय लिया है। कमेटी द्वारा जारी की जाने वाली प्रक्रिया के तहत भूखंडों की स्क्रूटनी यीडा करेगा, और आंतरिक विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि की भरपाई की जाएगी।