Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Education: भारत शिक्षा एक्सपो 2024, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

top-news

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के सहयोग से 11 से 13 नवंबर तक “भारत शिक्षा एक्सपो 2024” का आयोजन करने जा रहा है। नॉलेज पार्क 2 में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना और शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप बनाना है। एक्सपो में हैकाथॉन, काउंसलिंग, कार्यशालाएँ, पैनल चर्चाएँ और विविध गतिविधियाँ होंगी। आयोजक IEML के सीईओ श्री सुदीप सरकार ने इसे भारत में शिक्षा के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा।