Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: सर्दी में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, ओवरस्पीडिंग पर 150 से ज्यादा चालान

top-news

सर्दी के मौसम के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165.5 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने 7 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से 8 घंटे के भीतर 150 से ज्यादा ई-चालान जारी किए।

इस समय यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। सर्दी में दृश्यता की कमी को देखते हुए, पुलिस ने ओवरस्पीडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गति सीमा का उल्लंघन करने पर हल्के वाहनों पर 2,000 रुपये और भारी वाहनों पर 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। सर्दियों के दौरान, 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच गति सीमा को और घटाकर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा किया जा सकता है। इस समय के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।