Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: क्लाउड नाइन अस्पताल पर महिला ने लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टरों और नर्स के खिलाफ केस दर्ज

top-news

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित क्लाउड नाइन अस्पताल पर एक महिला ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अस्पताल में 2 फरवरी 2023 को गर्भाशय की गांठ हटाने के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में 23 सेंटीमीटर लंबा प्लास्टिक पाइप छोड़ दिया। इसके बाद उसे लगातार पेट दर्द होता रहा। जब दर्द बढ़ा, तो महिला ने दूसरी राय ली, जहां अल्ट्रासाउंड में पेट में पाइप होने का खुलासा हुआ। इसके बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 9 अक्टूबर 2023 को सर्जरी कर पाइप बाहर निकाला गया।

महिला की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में अस्पताल के प्रबंधक डॉ. इला गुप्ता, डॉ. बिप्लब मुखोपाध्याय, डॉ. स्वाति राजपुरे और ड्यूटी डॉक्टर व नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, क्लाउड नाइन अस्पताल ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मरीज को पूरी तरह संतुष्ट होकर छुट्टी दी गई थी और अब तथ्यों के बिना आरोप लगाना गलत है। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने भी इस प्रकरण की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।