Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाले में ईडी की जांच तेज, पूर्व आईएएस रमा रमण पर शिकंजा

top-news

नोएडा के हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को ईडी ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ उनके चंडीगढ़ स्थित ठिकानों से मिले बेशकीमती संपत्तियों और हीरों के संबंध में की गई। हालांकि, मोहिंदर सिंह ने हैसिंडा घोटाले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया और इस मामले में सीईओ बनने वाले आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

ईडी अधिकारियों के सवालों का जवाब देने में मोहिंदर सिंह पसीने से तर-बतर हो गए और उन्होंने अपने वकील से परामर्श लेने के बाद ही कोई बयान देने की बात की। जांच में सहयोग न करने पर ईडी ने उन्हें देर रात तक रोके रखा और फिर अगली बार पूछताछ के लिए बुलाने का आदेश दिया। ईडी अब अगले हफ्ते प्रतीक इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के निदेशक प्रशांत कुमार तिवारी और रमा रमण पर कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। रमा रमण ने ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए अदालत में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की है, जिसका ईडी विरोध करने की तैयारी में है।