Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, 10 दिन में 6, 255 फार्म खरीदे गए

top-news

यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम ने शुरू होते ही तेज़ रफ़्तार पकड़ ली है। महज़ 10 दिनों में 451 प्लॉट्स के लिए 6,255 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। इनमें से 2,227 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के साथ फार्म जमा भी कर दिए हैं। इस पूरे प्रक्रिया से यमुना प्राधिकरण के खाते में अब तक 99.41 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है।

दिवाली के मौके पर प्राधिकरण ने 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट्स के लिए स्कीम जारी की थी, जिसके तहत 1,319 फार्म खरीदे गए। इनमें से 411 फार्म रजिस्ट्रेशन फीस के साथ जमा हो चुके हैं। इसी तरह 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट्स के लिए 1,867 फार्म खरीदे गए, जिनमें से 643 फार्म रजिस्ट्रेशन फीस के साथ जमा किए गए। इसके अलावा 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट्स के लिए 2,829 लोगों ने फार्म खरीदे, जिनमें से 1,087 फार्म फीस के साथ जमा हुए। 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट्स के लिए भी 250 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। यह स्कीम यमुना प्राधिकरण के लिए बड़ी सफलता साबित हो रही है और इससे प्राधिकरण को बड़ी वित्तीय राहत मिली है।