Greater Noida: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए 100 से अधिक सीटें, आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू
- sakshi choudhary
- 09 Nov, 2024
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) से पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए 100 से अधिक सीटों पर आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 13 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई है।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को साक्षात्कार भी देना होगा, और दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद ही पीएचडी में दाखिला मिल सकेगा। आवेदन करने के लिए छात्रों के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए 55% और एससी-एसटी छात्रों के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं। पीएचडी के लिए विभिन्न विषयों में आवेदन किया जा सकता है, जिनमें मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, केमिस्ट्री, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, ह्यूमन राइट्स, बौद्ध स्टडीज आदि शामिल हैं। फुल टाइम छात्रों के लिए सेमेस्टर फीस 20,000 रुपये होगी, जबकि वर्किंग प्रोफेशनल के लिए यह 40,000 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।