UP: बनारस में आयोजित 68वीं यूपी राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में कुमारी मनोरमा ने जीता सिल्वर मेडल
- sakshi choudhary
- 06 Nov, 2024
बनारस में आयोजित 68वीं उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी मनोरमा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर 14 बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मनोरमा की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय का, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ।
गौरतलब है कि मनोरमा के बड़े भाई मीत भाटी ने भी इसी प्रतियोगिता में अंडर 14 बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था। दोनों भाई-बहन अजायबपुर के निवासी ओम प्रकाश के बच्चे हैं। इनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। मनोरमा और मीत की सफलता से स्कूल प्रबंधन, कालेज प्रबंधक विदेश भाटी, और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल के अध्यापकों ने भी दोनों बच्चों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।