Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Greater Noida: बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर तीन गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-90 स्थित अल्फाथंब मॉल में एक रेस्तरां में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग ने सोमवार रात छापा मारकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से विदेशी शराब की 417 बोतलें और बीयर के कैन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में अमरोहा निवासी विशाल कुमार, दार्जिलिंग निवासी मोहम्मद सकीर, और महोबा निवासी अनुरागी शामिल हैं।

आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर ने बताया कि सेक्टर-142 थाना पुलिस की सहायता से छापा मारा गया। मामले में आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में कई नामी ब्रांड की शराब बरामद हुई है, जिसे बिना लाइसेंस परोसा जा रहा था। आबकारी विभाग ने रेस्तरां संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।