Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर से मंजूरी में देरी, निर्माता पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म "Ajay: The Untold Story of a Yogi" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
top-news

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म "Ajay: The Untold Story of a Yogi" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म के निर्माता Samrat Cinematic India Pvt. Ltd. ने सेंसर बोर्ड (CBFC) पर मनमानी और अनावश्यक देरी का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म का प्रमाणन आवेदन लंबे समय से लंबित है, जिससे इसके 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित रिलीज पर खतरा मंडरा रहा है।


CM Yogi: कोर्ट ने सीबीएफसी से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोकहले की खंडपीठ ने CBFC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निर्माता पक्ष का कहना है कि बोर्ड की तरफ से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग की गई है, जो न केवल अनावश्यक है, बल्कि यह प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल भी खड़े करती है।


निर्माताओं ने कोर्ट से की ये अपील 

यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित पुस्तक "The Monk Who Became Chief Minister" से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में CM Yogi के साधु से मुख्यमंत्री बनने तक के अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है। निर्माताओं ने कोर्ट से अपील की है कि CBFC को तत्काल निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए ताकि फिल्म 'Ajay: The Untold Story of a Yogi' के रिलीज शेड्यूल को बनाए रखा जा सके। यह मामला अब राजनीति, सेंसरशिप और रचनात्मक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का बड़ा उदाहरण बनकर उभर रहा है।