Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान के शो का पहला गाना ‘Badli Si Hawa Hai’ के रिलीज़ से फैन्स हुए पागल

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान (Aryan Khan) के निर्देशन में बन रहे पहले शो “The Bads Of Bollywood” का पहला गाना ‘Badli Si Hawa Hai’ आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को T-Series ने अपने YouTube और सोशल Media Platforms पर लॉन्च किया है। पार्टी सॉन्ग स्टाइल में तैयार किया गया यह ट्रैक रिलीज होते ही फैंस की जुबान पर चढ़ गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा, “Dance floor पर चलेगी सिर्फ यह हवा”।
top-news

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान (Aryan Khan) के निर्देशन में बन रहे पहले शो “The Bads Of Bollywood” का पहला गाना ‘Badli Si Hawa Hai’ आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को T-Series ने अपने YouTube और सोशल Media Platforms पर लॉन्च किया है। पार्टी सॉन्ग स्टाइल में तैयार किया गया यह ट्रैक रिलीज होते ही फैंस की जुबान पर चढ़ गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा, “Dance floor पर चलेगी सिर्फ यह हवा”। शो के प्रमोशन के तौर पर रिलीज हुए इस गाने ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है।


The Bads Of Bollywood: लक्ष्य और राघव के ब्रोमांस ने  जीता लोगों का दिल 

इस party track में शो की लीड कास्ट लक्ष्य, राघव जुयाल और सहर बाम्बा दिखाई दे रहे हैं। गाने में तीनों की मस्ती, डांस और एनर्जी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है। लक्ष्य और सहर के बीच का रोमांस इस वीडियो में एक खास टच देता है, वहीं लक्ष्य और राघव की दोस्ती और ब्रोमांस भी साफ नजर आता है। यह गाना यंगस्टर्स के लिए एक परफेक्ट dance anthem साबित हो सकता है। म्यूजिक की बात करें तो इसे साउथ के फेमस कंपोजर Anirudh Ravichander ने कंपोज किया है। गाने को अपनी आवाज दी है Arijit Singh और Amira Gill ने, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।


बतौर डायरेक्टर और राइटर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान खेलेंगे नई पारी 

बात करें शो की तो The Bads Of Bollywood से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर डायरेक्टर और राइटर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। यह शो एक मसाला एंटरटेनर होगा जिसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा का भरपूर तड़का होगा। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर से यह शो स्ट्रीम होने जा रहा है। स्टारकास्ट और दमदार कंटेंट को देखते हुए यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में बना हुआ है। गाने ‘Badli Si Hawa Hai’ की रिलीज के साथ शो को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है।