Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Khsera Alert: भारत में भी पहुंचा खसरा का खतरा! मणिपुर में सामने आए 11 मामले, टीकाकरण की कमी बनी चिंता का कारण

Khsera Alert: खसरे (Measles) की बढ़ती रफ्तार अब भारत के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। यूरोप और अमेरिका के बाद अब मणिपुर में इस गंभीर संक्रामक रोग के मामले दर्ज किए गए हैं। मणिपुर के सेनापति जिले में कम से कम 11 लोगों में खसरे की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 को टीके की एक भी डोज नहीं मिली थी।
top-news

Khsera Alert: खसरे (Measles) की बढ़ती रफ्तार अब भारत के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। यूरोप और अमेरिका के बाद अब मणिपुर में इस गंभीर संक्रामक रोग के मामले दर्ज किए गए हैं। मणिपुर के सेनापति जिले में कम से कम 11 लोगों में खसरे की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 को टीके की एक भी डोज नहीं मिली थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के और भी संभावित मामलों की जांच जारी है, जिनके सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।


Khsera Alert: कोविड के कारण खसरा वैक्सीनेशन पर पड़ा असर 

भारत में खसरा लंबे समय तक नियंत्रित रहा, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर असर पड़ा, जिसके चलते बड़ी संख्या में बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए। WHO और यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 3 करोड़ से अधिक बच्चों को पूरी तरह MMR (मीजल्स, मम्प्स और रूबेला) वैक्सीन नहीं लग पाई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वैक्सीनेशन में यह गिरावट ही खसरे की वापसी का प्रमुख कारण है।ॉ


2017 से 2021 के बीच खसरे के मामलों में 62% की गिरावट देखी गई, मगर अब बढ़ रहा खतरा 

विशेषज्ञों के अनुसार, Khsera Alert में बात अगर अमेरिका और यूरोप की करें तो अमेरिका और यूरोप में मीजल्स के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा असर अब भारत पर भी पड़ सकता है। भारत में 2017 से 2021 के बीच खसरे के मामलों में 62% की गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब फिर से मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में टीकाकरण अभियान तेज करने और लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है।