Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Botulism: ब्रोकली से जुड़ा Botulism का खतरा! इटली में मौत के बाद देशभर में वापस मंगाई गई खेप

Botulism: दक्षिणी इटली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 वर्षीय संगीतकार की मौत और नौ अन्य लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद broccoli recall का आदेश दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित ने कैलाब्रिया से लौटते वक्त एक स्ट्रीट फूड वैन से broccoli sandwich खाया था। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि यह मामला botulism outbreak से जुड़ा है.
top-news

Botulism: दक्षिणी इटली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 वर्षीय संगीतकार की मौत और नौ अन्य लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद broccoli recall का आदेश दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित ने कैलाब्रिया से लौटते वक्त एक स्ट्रीट फूड वैन से broccoli sandwich खाया था। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि यह मामला botulism outbreak से जुड़ा है, जो Clostridium botulinum bacteria के कारण होता है। यह बैक्टीरिया food poisoning की गंभीर और जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है, जिसमें मांसपेशियों में लकवा और सांस लेने में तकलीफ शामिल है।


Botulism: जाने क्या कहते है विशेषज्ञ 

विशेषज्ञों के अनुसार, foodborne botulism दूषित भोजन, खासकर डिब्बाबंद और लंबे समय तक स्टोर किए गए खाद्य पदार्थों से फैल सकता है। इसके अलावा, घाव के जरिए wound botulism और शिशुओं में infant botulism भी हो सकता है। लक्षणों में निगलने और बोलने में कठिनाई, धुंधली या दोहरी दृष्टि, चेहरे की कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, मतली, उल्टी और पेट दर्द शामिल हैं। बच्चों में कब्ज, मांसपेशियों की कमजोरी और लार टपकने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। यह स्थिति तेज़ी से गंभीर हो सकती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है।


जाने क्या कहता है स्वास्थ विभाग 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस तरह के संक्रमण से बचाव के लिए भोजन को हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं (cook food properly) और किसी भी फूले हुए या बदबूदार canned food को तुरंत फेंक दें। घाव को साफ रखना और एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न देना भी जरूरी है। इटली सरकार ने पूरे देश से ब्रोकली की खेप वापस मंगाने का आदेश जारी कर दिया है, ताकि आगे और मामले सामने न आएं। यह घटना याद दिलाती है कि हेल्दी दिखने वाला खाना भी कभी-कभी खतरनाक हो सकता है।