Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Bird Flue: उत्तराखंड में बढ़ा H5N1 वायरस का खतरा, बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Bird Flue: उत्तराखंड में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 Virus) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है। बरेली स्थित Indian Veterinary Research Institute (IVRI) में जांच के बाद हजारों मुर्गियों की मौत की वजह H5N1 पाई गई है। प्रभावित क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्म के आसपास एक किलोमीटर का दायरा सील कर दिया गया है और अन्य फार्म्स से भी सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।
top-news

Bird Flue: उत्तराखंड में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 Virus) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है। बरेली स्थित Indian Veterinary Research Institute (IVRI) में जांच के बाद हजारों मुर्गियों की मौत की वजह H5N1 पाई गई है। प्रभावित क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्म के आसपास एक किलोमीटर का दायरा सील कर दिया गया है और अन्य फार्म्स से भी सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और मास्क के उपयोग पर जोर देते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


Bird Flue: जाने क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञों 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार H5N1 Covid-19 से 100 गुना ज्यादा संक्रामक हो सकता है। हाल ही में कंबोडिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में इसके मामलों में वृद्धि देखी गई थी। भारत में भी इस साल फरवरी में महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के चलते हजारों मुर्गियों की मौत हुई थी, जिसके बाद कई इलाकों को Alert Zone घोषित करना पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस लगातार म्यूटेशन कर रहा है और यह नए Pandemic Risk को जन्म दे सकता है।


अगर ये हुआ तो...... मृत्यु दर होगा 50 %

इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले अभी दुर्लभ हैं, लेकिन Indian Council of Medical Research (ICMR) की रिपोर्ट बताती है कि यदि संक्रमण फैलता है तो इसकी मृत्यु दर 50% से अधिक हो सकती है। इसके लक्षणों में बुखार, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में अंग फेलियर तक शामिल हैं। फिलहाल कोई वैक्सीन या Targeted Treatment उपलब्ध नहीं है, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे संक्रमित पक्षियों से दूर रहें और Precautionary Measures का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *