Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Health: रोजमर्रा के शैंपू-लोशन में छिपा खतरा! Cancer Causing Chemicals का हुआ खुलासा

Health: हेल्थ एक्सपर्ट्स ने एक हालिया study में बड़ा खुलासा किया है कि हमारे रोजाना इस्तेमाल होने वाले shampoos, lotions, body soaps, eyelash glue जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में कैंसरकारक तत्व पाए जा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन प्रोडक्ट्स की shelf life बढ़ाने के लिए कंपनियां formaldehyde जैसे chemicals का इस्तेमाल करती हैं, जो लंबे समय तक शरीर में रहकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
top-news

Health: हेल्थ एक्सपर्ट्स ने एक हालिया study में बड़ा खुलासा किया है कि हमारे रोजाना इस्तेमाल होने वाले shampoos, lotions, body soaps, eyelash glue जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में कैंसरकारक तत्व पाए जा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन प्रोडक्ट्स की shelf life बढ़ाने के लिए कंपनियां formaldehyde जैसे chemicals का इस्तेमाल करती हैं, जो लंबे समय तक शरीर में रहकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।


बोस्टन यूनिवर्सिटी और साइलेंट स्प्रिंग इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, हेयर रिलैक्सर का ज्यादा इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में uterine cancer का खतरा 50% तक बढ़ जाता है। वहीं, एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेटर्स में प्रकाशित अध्ययन से यह साफ हुआ कि शैंपू और बॉडी लोशन ही नहीं बल्कि आईलैश ग्लू तक में कैंसरकारक chemicals मौजूद हैं। लगभग 47% skincare और 58% haircare products में ये खतरनाक रसायन पाए गए।


विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियां अपने उत्पादों को आकर्षक बनाने और लंबे समय तक टिकाऊ रखने के लिए parabens, triclosan, phthalates, benzene जैसे harmful chemicals का प्रयोग करती हैं। ये substances शरीर में जाकर DNA को नुकसान पहुंचा सकते हैं और समय के साथ कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। पहले भी कई reports में यह बात सामने आई थी कि कॉस्मेटिक क्रीम और शैंपू के ingredients त्वचा से absorb होकर खून में पहुंच जाते हैं।


हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ विज्ञापन या ब्रांड देखकर किसी भी product पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। हमेशा label पर लिखे ingredients ध्यान से पढ़ें और paraben-free, chemical-free, organic products को प्राथमिकता दें। इस चेतावनी के बाद अब समय आ गया है कि हम अपनी रोजमर्रा की life में इस्तेमाल होने वाले personal care products को लेकर ज्यादा सजग और जागरूक बनें।