Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Health: अब सिर्फ 15 मिनट में प्रोस्टेट कैंसर का होगा पता, जानें कैसे बदलेगी नई MRI स्कैन तकनीक

Health: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में तेजी से फैलने वाला एक गंभीर रोग बनता जा रहा है। Prostate Cancer के मामले हर साल लाखों की संख्या में सामने आते हैं। हाल के वर्षों में जहां MRI स्कैन इस बीमारी के निदान में सबसे बड़ा बदलाव साबित हुआ है, वहीं अब ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे केवल 15 minutes scan में प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि यह स्कैन मौजूदा MRI की तुलना में आधा समय लेता है और इसकी लागत भी लगभग आधी है।
top-news

विशेषज्ञों के मुताबिक यह नई Fast MRI Scan तकनीक न केवल मरीजों का समय बचाएगी बल्कि उनकी जेब पर भी बोझ कम डालेगी। वर्तमान में दुनिया भर में हर साल लगभग 40 लाख MRI स्कैन की आवश्यकता होती है, लेकिन समय, लागत और स्टाफ की कमी के कारण कई लोग जांच नहीं करा पाते। इस नई तकनीक के आने से ज्यादा लोगों तक जांच पहुंच सकेगी और शुरुआती स्तर पर कैंसर पकड़ में आ सकेगा। समय रहते इलाज मिलने पर लाखों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2022 में दुनिया भर में करीब 1.47 मिलियन नए Prostate Cancer Cases दर्ज किए गए और 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई। भारत में भी यह पुरुषों में होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर है। हाल ही में नोएडा में 85 वर्षीय मरीज का रोबोटिक सर्जरी से 437 ग्राम वजन वाला प्रोस्टेट सफलतापूर्वक हटाया गया, जो सामान्य आकार से लगभग दस गुना बड़ा था। इस खतरे को देखते हुए डॉक्टर नियमित स्क्रीनिंग, PSA Test, संतुलित आहार और Active Lifestyle अपनाने की सलाह देते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के Prostate Cancer Foundation ने हाल ही में गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी पुरुषों को 40 साल की उम्र में बेसलाइन PSA टेस्ट कराने की सलाह दी है। इससे PSA डबलिंग टाइम का अंदाजा लगाया जा सकता है और शुरुआती स्तर पर खतरे को पहचाना जा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नई 15 Minute MRI Scan तकनीक आने वाले समय में कैंसर की जांच को बेहद आसान और सुलभ बना देगी।