Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Health: 2030 तक 82 लाख लोग होंगे Alzheimer के शिकार, जानें शुरुआती Symptoms और बचाव

Health: हर साल 21 सितम्बर को World Alzheimer’s Day मनाया जाता है। इस साल की थीम है “Ask About Dementia”, जिसका उद्देश्य है लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना। भारत में 60 वर्ष से ऊपर लगभग 7-8% बुजुर्ग डिमेंशिया (Dementia) के मरीज हैं और विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक 82 लाख से ज्यादा लोग Alzheimer से पीड़ित हो सकते हैं। 2050 तक यह संख्या बढ़कर 1.23 करोड़ तक पहुंच सकती है।
top-news

Health: हर साल 21 सितम्बर को World Alzheimer’s Day मनाया जाता है। इस साल की थीम है “Ask About Dementia”, जिसका उद्देश्य है लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना। भारत में 60 वर्ष से ऊपर लगभग 7-8% बुजुर्ग डिमेंशिया (Dementia) के मरीज हैं और विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक 82 लाख से ज्यादा लोग Alzheimer से पीड़ित हो सकते हैं। 2050 तक यह संख्या बढ़कर 1.23 करोड़ तक पहुंच सकती है।


जाने क्या है Alzheimer?

यह दिमाग की बीमारी है जिसमें धीरे-धीरे memory loss (याददाश्त कमजोर होना) शुरू हो जाती है। शुरुआती दौर में व्यक्ति नाम, जगह या हाल की बातें भूलने लगता है। समय के साथ यह भूल इतनी बढ़ जाती है कि मरीज को अपने परिवार तक को पहचानने में दिक्कत होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह सिर्फ बुढ़ापे की सामान्य भूल नहीं है, बल्कि दिमाग में amyloid और tau protein के जमाव के कारण brain cells धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।


Symptoms जिनको न करें Ignore

डॉक्टरों के अनुसार Alzheimer केवल याददाश्त की समस्या नहीं है। इसके अन्य शुरुआती signs हैं – बार-बार चिड़चिड़ापन, अवसाद, नींद में परेशानी, personality और mood में बदलाव। यदि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ये दिक्कतें बार-बार हो रही हैं तो इन्हें नजरअंदाज न करें। BP, Diabetes, Obesity और Smoking जैसी आदतें भी Alzheimer का बड़ा कारण बन सकती हैं।


इन तरीको से रखे खुद को सुरक्षित

हालांकि Alzheimer का कोई पुख्ता इलाज नहीं है, लेकिन शुरुआती care से इसके खतरे को कम किया जा सकता है। रोजाना 30 मिनट walk या exercise, संतुलित diet जिसमें fruits, vegetables और nuts हों, BP व sugar control, smoking और alcohol से दूरी, दिमागी activity जैसे puzzle या पढ़ाई और social interaction इस बीमारी से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।