Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Health: वैज्ञानिको ने की नई खोज! नया आई ड्रॉप करेगा Reading Glasses को हमेशा के लिए खत्म

Health: आंखों की बढ़ती समस्याओं के बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी eye drop solution खोज निकाली है जो भविष्य में नजर के चश्मे की जरूरत को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये आई ड्रॉप न केवल vision improve करती है बल्कि लंबे समय तक आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी।
top-news

Health: आंखों की बढ़ती समस्याओं के बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी eye drop solution खोज निकाली है जो भविष्य में नजर के चश्मे की जरूरत को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये आई ड्रॉप न केवल vision improve करती है बल्कि लंबे समय तक आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी। अब तक जहां लोग laser surgery या चश्मे पर निर्भर रहते थे, वहीं यह नई खोज उन्हें आसान विकल्प प्रदान कर सकती है।


इस आई ड्रॉप को हाल ही में European Society of Cataract and Refractive Surgeons की 43वीं कांग्रेस में पेश किया गया। शोध में 766 मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया और कुछ ही महीनों में उनकी आंखों की रोशनी में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। मरीज बिना चश्मे के आई टेस्ट बोर्ड की तीन-चार लाइनें आसानी से पढ़ने लगे। खास बात यह है कि इसका असर दो साल से अधिक समय तक बना रहा, जिससे साफ होता है कि यह चश्मा-मुक्त जीवन की ओर बड़ा कदम हो सकता है।


विशेषज्ञों के अनुसार इस eye drop में pilocarpine और diclofenac का इस्तेमाल किया गया है। यह पुतलियों और सिलिअरी मांसपेशियों को नियंत्रित कर आंखों की नजदीक और दूर की वस्तुएं देखने की क्षमता को बढ़ाता है। वहीं, diclofenac इसके साइड इफेक्ट जैसे सूजन और असुविधा को कम करता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि ड्रॉप के पहले इस्तेमाल के केवल एक घंटे बाद ही मरीजों की दृष्टि में 3.45 जैगर लाइनों का सुधार देखा गया।


विशेषज्ञों का मानना है कि यह आई ड्रॉप presbyopia treatment के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अब डॉक्टर्स के पास चश्मा और सर्जरी से आगे बढ़कर भी एक non-surgical safe option उपलब्ध है। अगर आने वाले समय में इसके परिणाम सभी आयु वर्गों में समान रूप से कारगर साबित होते हैं तो यह लाखों लोगों के लिए वरदान बन जाएगा।