Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Alert: रिकॉर्ड तोड़ डेंगू और चिकनगुनिया का कहर! बांग्लादेश से भारत तक अलर्ट, जानिए कैसे बचें

Alert: बरसात और उसके बाद का मौसम जहां राहत लेकर आता है, वहीं mosquito-borne diseases जैसे Dengue, Malaria और Chikungunya के बढ़ते मामलों से खतरा भी बढ़ जाता है। हाल ही में बांग्लादेश में डेंगू की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 49 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 180 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रकोप केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के लिए भी warning signal है।
top-news

भारत में भी हर साल सितंबर-अक्तूबर के दौरान डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक 685 डेंगू और 333 मलेरिया के मामले दर्ज किए गए हैं। NCR क्षेत्र में भी cases rising की पुष्टि की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलजमाव (water logging) और लापरवाही ही मच्छरों के प्रजनन का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के लिए जरूरी है कि लोग preventive measures अपनाएं। घर के आसपास कूलर, बर्तन या गमलों में पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी, mosquito repellents और पूरी बांह के कपड़े पहनना जरूरी है। सुबह-शाम घर के कोनों में insecticide spray का प्रयोग करें। अगर बुखार, शरीर दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखें तो तुरंत ब्लड टेस्ट करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉक्टरों का कहना है कि समय पर पहचान और इलाज ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। इसलिए आम लोगों को चाहिए कि वे जागरूक रहें और mosquito control पर ध्यान दें। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए भारत में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अब समय है कि हम मिलकर इस खतरे को कम करें और खुद को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।